How To Create UPI ID In Paytm, Phonepe, Google pay, BHIM In Hindi
आज के इस लेख में आप जानेंगे की Online Payment Apps जैसे की Paytm, Phonepe, Google pay, BHIM में UPI id Kaise Banaye? इस लेख में UPI ID बनाने के तरीकों को Step by Step समझाया गया हैं। इस लेख को पढ़ने के बाद आपको किसी भी Online Payment App से UPI ID बनाने में बहुत आसानी होगी।
अगर आप नहीं जानते की UPI ID क्या हैं, तो आप इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं, इससे आपके UPI से सम्बन्धित सभी doubts clear हो जायेंगे - UPI क्या हैं? और कैसे काम करता हैं?
Paytm से UPI id Kaise Banaye? - How To Create UPI ID Using Paytm
- Paytm से UPI ID बनाने के लिए सबसे पहले Play store/App store से Paytm app Download करें।
- App के install हो जाने पर उसे open करें।
- अगर आप पहली बार Paytm पर अपनी ID बना रहे हैं, तो आपको Register करना होगा। Register करने के लिए उस Mobile No. का उपयोग करें जो आपके बैंक खाते से जुड़ा (Linked) हैं।
- अब आपको बैंकों की एक लिस्ट दिखेंगी, उसमें से उस बैंक को Select करें जिसमें आपका खाता (Account) हैं।
- Account Select करने के बाद Automatically, Account व mobile no. verification की प्रक्रिया होंगी और फिर आपका बैंक अकाउंट paytm में add हो जायेगा।
- अब UPI Id बनाने के लिए आपसे आपके Debit Card की Details पूछी जाएगी जिसे भरने के साथ ही आपको अपना UPI Pin भी Set करना होगा।
- एक बार ये प्रोसेस पूरी हो जाने पर आपकी UPI ID Generate हो जाएगी। जो की कुछ इस प्रकार की होगी - xyz@paytm
- आप अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करके अपनी UPI ID देख सकते हैं और अब आपका अकाउंट money transaction के लिए तैयार हैं।
Phonepe से UPI id Kaise Banaye? - How To Create UPI ID Using Phonepe
- सबसे पहले Play Store/ App Store से Phonepe App Download करें।
- अपने उस Mobile no. से Register करें जो आपके बैंक अकाउंट से linked हैं।
- अब App के Left Corner में आपको profile icon show होगा, उस पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको "Payment method" दिखेगा जहाँ "Add Bank Account" का Option भी show होगा, उस पर क्लिक करें।
- अब बैंक की list में से अपने उस बैंक को सेलेक्ट कर ले जिसके लिए आप UPI ID बनाना चाहते हैं।
- बैंक सेलेक्ट करने के बाद "Proceed To Add" पर क्लिक करें और आपका बैंक अकाउंट add हो जायेगा।
- अब आपको UPI ID बनाने का option मिलेगा। यहाँ से आप चाहे तो अपनी UPI ID बना सकते हैं या Default ID को भी Use कर सकते है।
- अब आपकी UPI ID तैयार हैं।
Google Pay से UPI id Kaise Banaye? - How To Create UPI ID Using Google Pay
- सबसे पहले Play Store/ App Store से Google Pay App Download करें।
- अपने उस Mobile no. से Register करें जो आपके बैंक अकाउंट से linked हैं।
- अब App के Right Corner में आपको profile icon show होगा, उस पर क्लिक करें।
- अपने उस बैंक अकाउंट को सेलेक्ट करें जिससे आप UPI ID बनाना चाहते हैं।
- अब आपको "Manage UPI ID" सेक्शन में जाकर "+" icon पर click करना हैं।
- इसके बाद आपको मोबाइल नंबर Verify करने के लिए "Continue" पर क्लिक करना हैं।
- आपका मोबाइल नंबर Verify होते ही आपकी UPI ID तैयार हैं।
BHIM से UPI id Kaise Banaye? - How To Create UPI ID Using BHIM
- सबसे पहले Play Store/ App Store से BHIM App Download करें।
- अपने उस Mobile no. से Register करें जो आपके बैंक अकाउंट से linked हैं।
- अब आपको बैंक अकाउंट सेलेक्ट करने का Option मिलेगा, इसमें से अपना बैंक अकाउंट सेलेक्ट कर ले।
- बैंक अकाउंट सेलेक्ट करते हैं आपकी Details automatically Fetched हो जाएगी और आपका अकाउंट BHIM से लिंक हो जायेगा।
- अब आप Profile सेक्शन में जाकर अपनी Default UPI ID देख सकते हो, अगर आप इसे बदलना चाहते हैं तो "Add UPI ID" के option पर क्लिक करें और अपनी नई UPI ID बना कर Submit कर दे।
- अब आपकी UPI ID पूरी तरह से तैयार है।




Post a Comment